2225 रुपये टूटकर 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम?, जल्दी करें सोना आज सस्ता?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 16, 2026 12:01 IST2026-03-16T12:00:41+5:302026-03-16T12:01:39+5:30

अप्रैल में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों का भाव 2,225 रुपये या 1.4 प्रतिशत घटकर 1,56,241 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

Gold price falls Rs 2225 to Rs 1-56 lakh per 10 grams Hurry up gold cheaper today 16 march sasta huaa sona patna lucknow delhi mumbai kolkata | 2225 रुपये टूटकर 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम?, जल्दी करें सोना आज सस्ता?

file photo

Highlights7,881 लॉट का कारोबार हुआ।  डॉलर के मुकाबले 92.43 पर पहुंच गया।घरेलू शेयर बाजारों में अस्थिर माहौल से रुपया और टूटा। 

नई दिल्लीः विदेशी बाजारों में कमजोर रुख और अमेरिकी डॉलर में मजबूती के बीच वायदा कारोबार में सोने की कीमतें सोमवार को 2,225 रुपये टूटकर 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अप्रैल में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों का भाव 2,225 रुपये या 1.4 प्रतिशत घटकर 1,56,241 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इस दौरान 7,881 लॉट का कारोबार हुआ। 

रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 13 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.43 पर पहुंच गया। भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच विदेशी पूंजी की भारी निकासी और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से घरेलू मुद्रा दबाव में है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजारों में अस्थिर माहौल से रुपया और टूटा। 

सेंसेक्स और निफ्टी में एचडीएफसी बैंक तथा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जैसे बड़े शेयर में मूल्य-आधारित खरीदारी से सोमवार को तीन दिन की गिरावट के बाद तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 179.31 अंक टूटकर 74,384.61 अंक जबकि एनएसई निफ्टी 53.1 अंक फिसलकर 23,098 अंक पर आ गया।

Web Title: Gold price falls Rs 2225 to Rs 1-56 lakh per 10 grams Hurry up gold cheaper today 16 march sasta huaa sona patna lucknow delhi mumbai kolkata

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे