लाइव न्यूज़ :

सोना 326 रुपये टूटा, चांदी 945 RS लुढ़की, बाजार धाराशायी, निवेशकों को लगी 4.23 लाख करोड़ की चपत

By भाषा | Updated: September 21, 2020 19:17 IST

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार पिछले कारोबार में मूल्यवान धातु 52,749 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चांदी की कीमत भी 945 रुपये लुढ़क कर 68,289 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी। पिछले कारोबार में यह 69,234 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय राजधानी में सोना सोमवार को 326 रुपये टूटकर 52,423 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे मजबूत होकर 73.38 (अस्थायी) पर बंद हुआ। बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,940 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी 26.50 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।

नई दिल्लीः कमजोर वैश्विक रुख और रुपये की विनिमय दर में गिरावट के साथ राष्ट्रीय राजधानी में सोना सोमवार को 326 रुपये टूटकर 52,423 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार पिछले कारोबार में मूल्यवान धातु 52,749 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चांदी की कीमत भी 945 रुपये लुढ़क कर 68,289 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी। पिछले कारोबार में यह 69,234 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

इस बीच, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे मजबूत होकर 73.38 (अस्थायी) पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में गिरावट रही। वैश्विक बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,940 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी 26.50 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘डॉलर में सुधार के साथ सोने की कीमत दबाव में रही।’’ मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के उपाध्यक्ष (जिंस शोध) नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘डॉलर की विनिमय दर में वृद्धि के साथ सोना शुरूआती लाभ को बरकरार नहीं रख पाया और इसमें गिरावट आयी।’’

वैश्विक स्तर पर बिकवाली से बाजार धाराशायी

वैश्विक स्तर पर बिकवाली के बीच घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 812 अंक लुढ़क गया जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11,300 अंक से नीचे बंद हुआ। यूरोप में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी और एक बार फिर ‘लॉकडाउन’ की आशंका में वैश्विक स्तर पर बाजारों में बिकवाली हुई जिसका असर घरेलू शेयर बाजारों पर पड़ा।

डेनमार्क, यूनान और स्पेन ने कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण से निपटने के लिये नये सिरे से पाबंदिया लगायीं हैं। ब्रिटेन भी दूसरा देशव्यापी ‘लॉकडाउन’ लगाने पर विचार कर रहा है। इसको देखते हुए निवेशकों ने यात्रा, खपत और बैंक शेयरों में बिकवाली की। यह लगातार तीसरी कारोबारी सत्र है जब शेयर बाजार नीचे आया है।

सेंसेक्स 811.68 अंक यानी 2.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 38,034.14 अंक पर बंद हुआ

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 811.68 अंक यानी 2.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 38,034.14 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, एनएसई निफ्टी भी 254.40 अंक यानी 2.21 प्रतिशत का गोता लगाकर 11,250.55 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान इंडसइंड बैंक को हुआ। इसमें 8.67 प्रतिशत की गिरावट आयी। इसके अलावा जिन अन्य प्रमुख शेयरों में गिरावट रही, उनमें भारती एयरटेल, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, एक्सिस बैंक और ओएनजीसी शामिल हैं।

दूसरी तरफ सेंसेक्स के केवल तीन शेयर कोटक बैंक, इन्फोसिस और टीसीएस लाभ में रहे। इनें 0.86 प्रतिशत तक की तेजी आयी। इस गिरावट से निवेशकों की संपत्ति 4.23 लाख करोड़ रुपये घट गयी। बीएसई में सूचीबद्ध सभी कंपनियों का बाजार पूंजीकरण घटकर 1,54,76,979.16 पर आ गया। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘दोपहर के कारोबार में मुनाफवासूली के चलते घरेलू शेयर बाजारों में 2 प्रतिशत से अधिक गिरावट आयी।

कई देशों में संक्रमण के मामले बढ़ने से धारणा नकारात्मक हुई

यह वैश्विक बाजारों के अनुरूप है जहां यूरोप समेत कई देशों में संक्रमण के मामले बढ़ने से धारणा नकारात्मक हुई है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘संक्रमण बढ़ने के कारण यूरोप में अतिरिक्त पाबंदियों पर विचार किया जा रहा है। उच्च मूल्य के साथ इस बात की चिंता है कि कंपनियों की कमाई फिलहाल उस मूल्य के अनुरूप नहीं होंगी। ऐसे में बाजार में अनिश्चितता रह सकती है। निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत है।’’

वैश्विक स्तर पर एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई, हांगकांग और दक्षिण कोरिया के सोल में उल्लेखनीय गिरावट रही। यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी शुरूआती कारोबार में भारी बिकवाली रही और तीन प्रतिशत तक गिरावट आयी। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.04 प्रतिशत गिरकर 42.27 डॉलर प्रति बैरल पर करोबार कर रहा था। इधर, विदेशी विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे मजबूत होकर 73.38 पर बंद हुआ।

टॅग्स :सोने का भावचांदी के भावसेंसेक्सनिफ्टीइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित