लाइव न्यूज़ :

सोना हुआ महंगा और चांदी हुई सस्ती, जानिए आज सोना-चांदी का भांव

By भाषा | Updated: September 22, 2018 11:05 IST

Gold and Silver rates today: राष्ट्रीय राजधानी के स्थानीय सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के भाव 50 - 50 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 31,700 रुपये और 31,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए। 

Open in App

नयी दिल्ली, 22 सितंबर: विदेशों में मजबूती के रुख के बीच स्थानीय आभूषण कारोबारियों की लिवाली बढ़ने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 50 रुपये की तेजी के साथ 31,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी।

हालांकि औद्योगिक इकाइयों के लिवाली समर्थन के अभाव में चांदी की कीमत 20 रुपये की हानि के साथ 38,080 रुपये प्रति किलो रह गयी। बाजार सूत्रों ने कहा कि चीन और अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध भड़कने की संभावना कम होने के बाद बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी आने से वैश्विक बाजार में मजबूती का रुख कायम हो गया जिसके अनुरूप यहां सोने की कीमतों में तेजी आई।

उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की सतत लिवाली तथा कमजोर होते शेयर बाजार से धन सर्राफा बाजार की ओर स्थानांतरित किये जाने के कारण भी सोने की तेजी को समर्थन मिला। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,208.30 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 14.36 डॉलर प्रति औंस हो गया।

राष्ट्रीय राजधानी के स्थानीय सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के भाव 50 - 50 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 31,700 रुपये और 31,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए। कल इसमें 10 रुपये की गिरावट आई थी। हालांकि आठ ग्राम वाली गिन्नी के भाव 24,500 रुपये पर अपरिवर्तित बनी रही।

दूसरी ओर चांदी हाजिर की कीमत 20 रुपये की हानि के साथ 38,080 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई जबकि चांदी साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 255 रुपये की तेजी के साथ 37,575 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। हालांकि चांदी सिक्कों की कीमत लिवाल 72 हजार रुपये और बिकवाल 73 हलार रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर बने रहे।

 

टॅग्स :सोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम