लाइव न्यूज़ :

भारत में सोने के आयात में जबर्दस्त तेजी, चालू वित्त वर्ष के पहले 11 महीने में बढ़कर 45 अरब डॉलर पर पहुंचा

By भाषा | Updated: March 13, 2022 13:05 IST

सोने के आयात में चालू वित्त वर्ष के पहले 11 माह (अप्रैल-फरवरी) में 73 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। मांग ऊंची रहने की वजह से सोने का ये आयात बढ़ा है।

Open in App

नयी दिल्ली: देश का सोने का आयात चालू वित्त वर्ष के पहले 11 माह (अप्रैल-फरवरी) में 73 प्रतिशत बढ़कर 45.1 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। मांग ऊंची रहने की वजह से सोने का आयात बढ़ा है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में सोने का आयात 26.11 अरब डॉलर रहा था।

वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, फरवरी, 2022 में बहुमूल्य धातु का आयात हालांकि 11.45 प्रतिशत घटकर 4.7 अरब डॉलर रह गया। चालू वित्त वर्ष के पहले 11 माह में सोने का आयात बढ़ने से देश का व्यापार घाटा भी बढ़ा है। 2021-22 के पहले 11 माह में व्यापार घाटा बढ़कर 176 अरब डॉलर हो गया है, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 89 अरब डॉलर रहा था। चीन के बाद भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है।

सोने का आयात मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की जरूरत को पूरा करने के लिए किया जाता है। चालू वित्त वर्ष के पहले नौ माह अप्रैल-दिसंबर में रत्न एवं आभूषणों का निर्यात 57.5 प्रतिशत बढ़कर 35.25 अरब डॉलर पर पहुंच गया। रिजर्व बैंक के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में देश का चालू खाते का घाटा (कैड) 9.6 अरब डॉलर या सकल घरेलू उत्पाद का 1.3 प्रतिशत रहा।

रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्द्धन परिषद (जीजेईपीसी) के चेयरमैन कोलिन शाह ने कहा कि अप्रैल-फरवरी, 2022 के दौरान सोने का मासिक आयात औसतन 76.57 टन रहा है, जो सामान्य स्तर से कम है। उन्होंने बताया कि इस अवधि में सोने का आयात 842.28 टन रहा है, जो सामान्य आयात से कम है।

टॅग्स :सोने का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित