अप्रैल-मई के दौरान सोने का आयात कई गुना बढ़कर 6.91 अरब डॉलर रहा

By भाषा | Updated: June 27, 2021 16:44 IST2021-06-27T16:44:02+5:302021-06-27T16:44:02+5:30

Gold imports increased manifold to $6.91 billion during April-May | अप्रैल-मई के दौरान सोने का आयात कई गुना बढ़कर 6.91 अरब डॉलर रहा

अप्रैल-मई के दौरान सोने का आयात कई गुना बढ़कर 6.91 अरब डॉलर रहा

नयी दिल्ली 27 जून देश में सोने का आयात चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-मई के दौरान पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में कई गुना बढ़कर 6.91 अरब डॉलर रहा। कोविड-19 महामारी और देश व्यापी कठोर सार्वजिनिक प्रतिबंधों के चलते पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में आयात बहुत नीचे चला गया था।

स्वर्ण आयात का असर चालू खाते के घाटे पर पड़ता है।

वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2020-21 की इसी अवधि में इस मूल्यवान धातु का आयात 7.91 करोड़ डॉलर का था।

चांदी का आयात भी चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-मई के दौरान 93.7 प्रतिशत घटकर 2.76 करोड़ डॉलर रहा। सोने के आयात में वृद्धि से व्यापार घाटा (आयात एवं निर्यात का अंतर) 2020-21 के अप्रैल-मई में 21.38 अरब डॉलर तक पहुंच गया। एक साल पहले इसी अवधि में यह 9.9 अरब डॉलर था।

भारत सोने का सबसे बड़ा आयातक है। मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग को पूरा करने के लिये सोने का आयात किया जाता है। मात्रा के हिसाब से सोने का आयात सालाना 800 से 900 टन तक रहता है। चालू वित्त वर्ष के पहले दो महीनों में रत्न एवं आभूषण निर्यात कई गुना बढ़कर 6.34 अरब डॉलर रहा जो इससे पिछले वर्ष की इसी अवधि में 1.1 अरब डॉलर था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Gold imports increased manifold to $6.91 billion during April-May

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे