हाजिर मांग के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी
By भाषा | Updated: July 7, 2021 15:04 IST2021-07-07T15:04:07+5:302021-07-07T15:04:07+5:30

हाजिर मांग के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी
नयी दिल्ली, सात जुलाई मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे स्थानीय वायदा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 218 रुपये की तेजी के साथ 47,902 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त महीने की डिलिवरी के लिये सोने की कीमत 218 रुपये यानी 0.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 47,902 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 10,393 लॉट के लिये कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में जाभ दर्ज हुआ।
वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोने की कीमत 0.72 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,807.20 डॉलर प्रति औंस हो गई।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।