कमजोर हाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट
By भाषा | Updated: December 20, 2021 15:57 IST2021-12-20T15:57:04+5:302021-12-20T15:57:04+5:30

कमजोर हाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट
नयी दिल्ली, 20 दिसंबर कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे स्थानीय वायदा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 202 रुपये की गिरावट के साथ 48,392 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी 2022 महीने की डिलिवरी के लिये सोने की कीमत 202 रुपये यानी 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,392 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 8,640 लॉट के लिये कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।
वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोने की कीमत 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,798.20 डॉलर प्रति औंस रह गई।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।