लाइव न्यूज़ :

सोना 491 रुपये गिरा, चांदी 724 रुपये टूटी

By भाषा | Updated: September 16, 2021 17:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 सितंबर अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट और रुपये के मूल्य में सुधार के बीच राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 491 रुपये की गिरावट के साथ 45,735 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,226 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 724 रुपये टूटकर 61,541 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 62,265 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में सुबह के कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया पांच पैसे की तेजी दर्शाता 73.45 रुपये प्रति डॉलर हो गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,786 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 23.60 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘अमेरिकी बांड आय में तेजी आने के साथ सोने का भाव 1,790 डॉलर प्रति औंस तक कमजोर हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?