लाइव न्यूज़ :

सोने में 430 रुपये की गिरावट, चांदी भी 250 रुपये गिरी

By भाषा | Updated: May 16, 2018 16:17 IST

इसकी प्रमुख वजह सिक्का ढालने वालों और औद्योगिक इकाइयों की ओर से चांदी का उठाव कम होना है।

Open in App

नई दिल्ली, 16 मई: स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की ओर से कमजोर मांग और वैश्विक बाजार में धीमे रुख के बीच दिल्ली थोक सर्राफा बाजार में सोने भाव में 430 रुपये की गिरावट देखी गई। यह 32,020 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर आ गया। इसी प्रकार चांदी के भाव में भी 250 रुपये की नरमी दर्ज की गई और यह 40,650 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। 

इसकी प्रमुख वजह सिक्का ढालने वालों और औद्योगिक इकाइयों की ओर से चांदी का उठाव कम होना है।कल न्यूयॉर्क के बाजार में सोना इस साल के सबसे निचले स्तर 1,290.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं चांदी भी 1.52% गिरकर 16.24 डॉलर प्रति औंस पर रही।

सर्राफा कारोबारियों के अनुसार स्थानीय आभूषण निर्माताओं और खुदरा विक्रेताओं की ओर से मांग घटाए जाने से भी सोना - चांदी की कीमतों पर दबाव देखा गया।दिल्ली में 99.9% और 99.5% शुद्धता वाले सोने की कीमत 430-430 रुपये घटकर क्रमश : 32,020 रुपये और 31,870 रुपये प्रति दस ग्राम रही।

कल सोने का भाव 165 रुपये बढ़ा था। सोने की आठ ग्राम की गिन्नी का भाव 24,800 रुपये प्रति इकाई पर ही रहा।इसी प्रकार चांदी तैयार का भाव 250 रुपये गिरकर 40,650 रुपये प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक आधार पर आपूर्ति वाली चांदी का भाव 190 रुपये घटकर 39,850 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।

हालांकि चांदी सिक्कों का भाव अपरिवर्तित रहा। इसका प्रति सैकड़ा लिवाली दाम 75,000 रुपये और बिकवाली दाम 76,000 रुपये रहा।

टॅग्स :बिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

विश्वभारत-यूएस ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई वार्ता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित