लाइव न्यूज़ :

सोने में 136 रुपये और चांदी में 346 रुपये की गिरावट

By भाषा | Updated: December 4, 2020 17:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार दिसंबर वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में अनिश्चिता के और रुपये में मजबूती के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 136 रुपये की गिरावट के साथ 48,813 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,949 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

शुक्रवार को आरंभिक सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे की तेजी के साथ 73.77 रुपये प्रति डॉलर तक पहुंच गया था।

चांदी की भी 346 रुपये की गिरावट के साथ 63,343 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी। पिछले दिन इसका बंद भाव 63,689 का था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली लाभ के साथ 1,842 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 24.20 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक तपन पटेल ने कहा कि विदेशी बाजारों में , ‘‘डॉलर के कमजोर होने से सर्राफा बाजार में बहुमूल्य धातुओं में लिवाली तेज हुई ओर सोने में मजबूती बनी रही। प्रोत्साहन पैकेज मिलने की ताजा उम्मीद के बढ़ने से सर्राफा में बढ़ी लिवाली को समर्थन मिला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम