लाइव न्यूज़ :

सोना 217 रुंपये, चांदी 1217 रुपये लुढ़का

By भाषा | Updated: March 4, 2021 17:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मार्च दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव बृहसस्पतिवार को 217 रुपये नरम हो कर 44,372 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया।

एचडीएफसी सिक्यूरिटीज के अनुसार कोविड19 महामारी को रोकने के लिए टीकाकरण अभियान तेज होने से बाजार में निवेशकों में जोखिम उठाने का मनोबल सुधरा है और वे निवेश के लिए सुरक्षित माने जाने वाले सोने की जगह दूसरी सम्पत्तियों पर दाव लगाने को प्रेरित हुए हैं।

सोना बुधवार को 44,589 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

सोने ही तरह चांदी भी 1,217 नीचे खिसक कर 66,598 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी। एक दिन पहले भाव 67,815 पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्यूरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘रुपये की विनिमय दर में गिरावट के बावजूद दिल्ली बाजार में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 217 रुपये नीचे आना पिछले दिन में वायदा बाजार में इस धातु के भाव में आई गिरावट से प्रेरित है।’’

उन्होंने कहा कि कोविड की वैक्सीन से निवेशकों का मनोबल ऊंचा हुआ है और वे सोने की ओर से निकल कर दूसरे निवेशों में जोखिम उठाना चाहते हैं। इससे सोने की मांग कम हुई है।

अंतरराष्ट्रीय बजाार में सोना थोड़ा चढ़कर 1,717 डालर प्रति औंस और चांदी भी थोड़ी कड़क हो कर 26.09 डालर प्रति औंस पर चल रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा