लाइव न्यूज़ :

सोने में मामूली गिरावट, चांदी में 40 रुपये की तेजी

By भाषा | Updated: September 21, 2021 16:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली 21 सितंबर वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में कमजोर रुख तथा रुपये के मूल्य में सुधार होने से राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना तीन रुपये की मामूली गिरावट के साथ 45,258 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 45,261 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

दूसरी ओर, चांदी की कीमत भी 40 रुपये की तेजी के साथ 58,750 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 58,710 रुपये प्रति किलो रही थी।

विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार सुबह के कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये का मूल्य 15 पैसे बढ़कर 73.59 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया था। अंत में यह 13 पैसे सुधरकर 73.61 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली गिरावट के साथ 1,761 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 22.42 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘दो दिवसीय अमेरिकी एफओएमसी (फेडरल ओपन मार्केट कमेटी) की बैठक आज से शुरू हो रही है। निवेशकों को बांड खरीद कार्यक्रम को लेकर फेडरल रिजर्व के रुख का इंतजार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई