लाइव न्यूज़ :

सोने में मामूली गिरावट, चांदी 216 रुपये टूटी

By भाषा | Updated: April 5, 2021 16:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल कमजोर वैश्विक रुख और सुस्त कारोबार के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 15 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 44,949 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 44,964 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

इसके अनुरूप चांदी का भाव भी 216 रुपये की गिरावट के साथ 64,222 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 64,438 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘सुस्त कारोबार के दौरान दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत में 15 रुपये की गिरावट आई।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरावट के साथ 1,727 डॉलर प्रति औंस रहा जबकि चांदी 24.78 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख