लाइव न्यूज़ :

लगातार चौथे कारोबारी दिन सोने में गिरावट, चांदी भी टूटी

By भाषा | Updated: February 4, 2021 16:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार फरवरी एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को लगातार चौथे दिन सोने की कीमत 322 रुपए घटकर 47,135 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुई।

वैश्विक बाजारों में सोने की कीमत में गिरावट और रुपये की तेजी के चलते ऐसा हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 47,457 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

इसी तरह चांदी भी 972 रुपये घटकर 67,170 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई, जो पिछले कारोबारी सत्र में 68,142 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘सोने की वैश्विक कीमतों में गिरावट और रुपये की मजबूती के चलते दिल्ली में 24 कैरेट के सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,825 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस और चांदी 26.61 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?