लाइव न्यूज़ :

सोने में 109 रुपये और चांदी में 146 रुपये की गिरावट

By भाषा | Updated: January 28, 2021 16:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जनवरी दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 109 रुपये की गिरावट के साथ 48,183 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्यूरिटीज ने यह जानकारी दी है।

सोने पिछले कारोबारी सत्र में 48,392 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी भी 146 रुपये टूटकर 65,031 रुपये प्रति किलोग्राम पर बोली गयी। पिछला बंद भाव 65,177 रुपये प्रति किलोग्राम का था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘डॉलर के मजबूत होने और न्यूयार्क कॉमेक्स (न्यूयॉर्क स्थित जिसं एक्सचेंज) में सोने की कमजोर कीमत होने से दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत में 109 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट रही।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट दर्शाता 1,840.79 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी का भाव 25.12 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?