लाइव न्यूज़ :

भारत में सोने की मांग कोविड-पूर्व स्तर पर वापस, सितंबर तिमाही में 47% का उछाल: डब्ल्यूजीसी

By भाषा | Updated: October 28, 2021 16:15 IST

Open in App

मुंबई, 28 अक्टूबर वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्ल्यूजीसी) ने एक रिपोर्ट में कहा कि भारत में आर्थिक गतिविधियों में जोरदार उछाल और उपभोक्ता मांग में सुधार के चलते सोने की मांग जूलाई-सितंबर तिमाही के दौरान सालाना आधार पर 47 प्रतिशत बढ़कर 139.1 टन हो गई।

डब्ल्यूजीसी के मुताबिक भारत में सोने की मांग कोविड से पहले के स्तर पर वापस आ गई है और आगे तेजी बनी रहने की उम्मीद है।

‘स्वर्ण मांग प्रवृत्ति, 2021’ शीर्षक से जारी रिपोर्ट में कहा गया कि 2020 की सितंबर तिमाही के दौरान देश में सोने की कुल मांग 94.6 टन थी।

मूल्य के लिहाज से समीक्षाधीन तिमाही में भारत में सोने की मांग 37 प्रतिशत बढ़कर 59,330 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 43,160 करोड़ रुपये थी।

डब्ल्यूजीसी के क्षेत्रीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी (भारत) सोमसुंदरम पी आर ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘यह बढ़ोतरी कम आधार प्रभाव, कारोबारी गतिविधियों के सकारात्मक रहने और मजबूत उपभोक्ता भावनाओं को दर्शाती है। इससे टीकाकरण में तेजी और संक्रमण दर में कमी के साथ महामारी के काबू में आने का संकेत भी मिलता है। इस वजह से ही आर्थिक गतिविधियों में जोरदार उछाल देखने को मिल रह है।’’

डब्ल्यूजीसी के मुताबिक वैश्विक स्तर पर सोने की मांग जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान 2020 की समान अवधि की तुलना में सात प्रतिशत गिरकर 831 टन रह गई।

रिपोर्ट के मुताबिक 2020 की तीसरी तिमाही के दौरान कुल मांग 894.4 टन थी। गोल्ड ईटीएफ से निकासी के कारण यह गिरावट हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें