लाइव न्यूज़ :

घरों में रखे सोने का अर्थव्यवस्था की बेहतरी के लिए इस्तेमाल करने को गोल्ड बैंक की जरूरत : गांधी

By भाषा | Updated: December 1, 2021 16:45 IST

Open in App

मुंबई, एक दिसंबर भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व डिप्टी गवर्नर आर गांधी ने देश में स्वर्ण बैंक (गोल्ड बैंक) की स्थापना का सुझाव दिया है। गांधी ने कहा है कि लोगों के पास घरों में भारी मात्रा में सोना पड़ा है जिसका कोई इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। गोल्ड बैंक की अवधारणा से इस सोने के मौद्रिकरण में मदद मिलेगी।

गांधी ने बुधवार को डिजिटल कर्ज देने वाली वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी रुपीक के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यदि देश को अर्थव्यवस्था की बेहतरी के लिए सोने का सफलतापूर्वक मौद्रिकरण करना है, तो उसे आभूषणों के रूप में घरों में सोना रखने की मानसिकता को बदलने की जरूरत होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘एक अनुमान के अनुसार, भारत में घरों और धार्मिक संस्थानों के पास लगभग 23,000-24,000 टन सोना है, लेकिन लोगों की मानसिकता को बदलना आसान नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह एक स्वर्ण बैंक की अवधारणा को पुनर्जीवित करने का समय हो सकता है। एक ऐसा बैंक जो स्वर्ण जमा स्वीकार करेगा, जो विशेष रूप से या मुख्य रूप से स्वर्ण ऋण प्रदान करेगा।’’

उन्होंने कहा कि भारत जैसी उभरती अर्थव्यवस्थाओं को लगातार उच्च वृद्धि के लिए बहुत अधिक पूंजी की आवश्यकता होती है।

गांधी ने कहा कि गोल्ड बैंक स्थापित करने के लिए बैंक लाइसेंसिंग नीति, इसके नकद आरक्षित अनुपात और सांविधिक तरलता अनुपात के संदर्भ में कुछ नियामकीय सुविधाओं की जरूरत होगी।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में देश में सोने की ओर नीति में एक उल्लेखनीय बदलाव आया है। इसके तहत लोगों को भौतिक सोने की तुलना में वित्तीय सोने में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करना, लोगों के पास रखे सोने के मौद्रिकरण के लिए कदम उठाना, गुणवत्ता नियंत्रण के लिए ढांचा बनाना आदि जैसे कदम उठाए गए हैं।

सोने में निवेश के लिए तैयार किए गए नए वित्तीय उत्पादों में स्वर्ण जमा, स्वर्ण धातु ऋण, गोल्ड बांड और गोल्ड ईटीएफ (एक्सचेंज ट्रेडेड फंड) शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय