लाइव न्यूज़ :

इस वजह से बढ़े आज सोने-चांदी के दाम, अभी है खरीदारी करने का मौका

By भाषा | Updated: August 24, 2018 16:18 IST

कारोबारियों ने कहा कि विदेशी बाजारों के मजबूत रुख के बीच मौजूदा त्योहारी सीजन के लिए स्थानीय जौहरियों की छिटपुट लिवाली से मुख्य रूप से सोने की कीमतों में तेजी आई। 

Open in App

नई दिल्ली, 24 अगस्तः सकारात्मक वैश्विक रुख और स्थानीय आभूषण कारोबारियों की लिवाली से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना शुक्रवार को 30 रुपये की बढ़त के साथ 30,650 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं का उठाव बढ़ने से चांदी भी 50 रुपये की बढ़त के साथ 37,850 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 

कारोबारियों ने कहा कि विदेशी बाजारों के मजबूत रुख के बीच मौजूदा त्योहारी सीजन के लिए स्थानीय जौहरियों की छिटपुट लिवाली से मुख्य रूप से सोने की कीमतों में तेजी आई। 

वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.30 प्रतिशत बढ़कर 1,188.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया और चांदी 0.83 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 14.57 डॉलर प्रति औंस रहा। 

राष्ट्रीय राजधानी में सोना 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता 30-30 रुपये की बढ़त के साथ क्रमश: 30,650 रुपये और 30,500 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। कल के कारोबार में सोना 30 रुपये टूटा था। 

आठ ग्राम की गिन्नी का भाव हालांकि 24,500 रुपये प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रहा। सोने की तर्ज पर चांदी हाजिर भी 50 रुपये सुधरकर 37,850 रुपये प्रति किलोग्राम रही। साप्ताहिक डिलिवरी के भाव हालांकि 130 रुपये टूटकर 36,620 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए। 

वहीं चांदी सिक्का लिवाल 72,000 रुपये प्रति सैकड़ा तथा बिकवाल 73,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर कायम रहा। 

टॅग्स :सोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें