लाइव न्यूज़ :

पढ़ें सोने-चांदी के भाव की पूरे सप्ताह की रिपोर्टः चांदी 38000 से नीचे, सोने में स्थिरता

By भाषा | Updated: September 9, 2018 12:27 IST

समीक्षाधीन अवधि में चांदी सिक्कों की कीमत 1,000 रुपये की गिरावट के साथ सप्ताहांत में लिवाल 72,000 रुपये और बिकवाल 73,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर बंद हुई।

Open in App

नयी दिल्ली, 9 सितंबर: घरेलू हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों का उठाव कम होने तथा विदेशी बाजारों से कमजोरी के संकेतों के कारण बीते सप्ताह दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 575 रुपये की गिरावट के साथ 38,000 रुपये के स्तर से नीचे 37,775 रुपये प्रति किग्रा रह गई।

हालांकि लिवाली और बिकवाली के बीच सीमित दायरे में घट बढ़ के बाद सोने की कीमत अंतत: 31,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर अपरिवर्तित रुख दर्शाती बंद हुई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों और सिक्का निर्माता कंपनियों का उठाव कम होने के अलावा विदेशों में कमजोरी के रुख होने से मुख्यत: चांदी की कीमतों पर दबाव रहा।

वैश्विक बाजार, न्यूयॉर्क में चांदी सप्ताहांत में गिरावट के साथ 14.17 डॉलर प्रति औंस सोना गिरावट के साथ 1,196.20 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई।

राष्ट्रीय राजधानी में चांदी तैयार की कीमत भी सप्ताहांत में 575 रुपये की गिरावट के साथ 37,775 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई जबकि चांदी साप्ताहिक डिलिवरी की कीमत 50 रुपये की तेजी दर्शाती 37,165 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। सप्ताह के दौरान चांदी में 37,850 रुपये से 37,600 रुपये प्रति किलो के दायरे में घट बढ़ देखी गई।

समीक्षाधीन अवधि में चांदी सिक्कों की कीमत 1,000 रुपये की गिरावट के साथ सप्ताहांत में लिवाल 72,000 रुपये और बिकवाल 73,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर बंद हुई।

दूसरी ओर 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के भाव सुस्ती का रुख दर्शाते खुले और लिवाली समर्थन के अभाव में कमश: 31,200 रुपये और 31,050 रुपये प्रति 10 ग्राम तक नीचे चले गये।

बाद में डॉलर के मुकाबले रुपये का अवमूल्यन होने के बीच विदेशों में मजबूती के रुख के साथ स्थानीय आभूषण कारोबारियों की लिवाली के कारण सप्ताह के अंत में अपने पिछले सप्ताहांत के बंद भाव के मुकाबले बगैर कोई बदलाव प्रदर्शित किये क्रमश: 31,350 रुपये और 31,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पूर्ववत बंद हुए।

हालांकि, छिटपुट सौदों के कारण गिन्नी की कीमत सीमित दायरे में घट बढ़ के बाद सप्ताहांत में 24,500 रुपये प्रति आठ ग्राम के पूर्वस्तर पर ही बंद हुई।

 

टॅग्स :सोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत