लाइव न्यूज़ :

सोना 100 और चांदी 300 रुपये गिरे, जानिए सोने-चांदी के भाव

By भाषा | Updated: September 28, 2018 09:49 IST

Gold & Silver Prices Today 28-Sep-18 Update in Hindi: सोने की तर्ज पर चांदी हाजिर भी 300 रुपये के नुकसान से 38,450 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। 

Open in App

नयी दिल्ली, 28 सितंबर: वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख तथा स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की मांग घटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 100 रुपये टूटकर 31,550 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। 

औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं का उठाव घटने से चांदी भी 300 रुपये टूटकर 38,450 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। 

कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा इस साल तीसरी बार ब्याज दरें बढ़ाने से कमजोर वैश्विक रुख तथा घरेलू हाजिर मांग घटने से सोने की कीमतों में गिरावट आई। 

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में बुधवार को सोना 0.56 प्रतिशत के नुकसान से 1,194.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चांदी भी 0.94 प्रतिशत से टूटकर 14.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। 

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 99.9 प्रतिशत तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता 100-100 रुपये टूटकर क्रमश: 31,550 रुपये और 31,400 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। बुधवार को सोना 75 रुपये टूटा था। 

गिन्नी के भाव 24,500 रुपये प्रति आठ ग्राम पर कायम रहे।

सोने की तर्ज पर चांदी हाजिर भी 300 रुपये के नुकसान से 38,450 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। साप्ताहिक डिलिवरी के भाव 290 रुपये टूटकर 37,970 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। 

चांदी सिक्का लिवाल 72,000 रुपये और बिकवाल 73,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर कायम रहे

 

टॅग्स :सोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें