लाइव न्यूज़ :

शादी विवाह के की मांग से सोने में मजबूती कायम, जानिए आप के शहर में सोना-चांदी के भाव

By भाषा | Updated: January 29, 2019 09:52 IST

Gold & Silver Prices Today's Updates:बाजार सूत्रों ने कहा कि शादी-ब्याह के मौसम की मांग के चलते आभूषण विक्रेताओं की लिवाली बढ़ने से सोने की कीमतों को बल मिला। इसके अलावा विदेशों में सोने का भाव 1,300 डॉलर प्रति औंस के ऊपर जाने से भी स्थानीय बाजार में धारणा मजबूत हुई।

Open in App

शादी ब्याह की मांग को पूरा करने के लिए स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की ताजा लिवाली से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने में मजबूती कायम रही तथा इसका भाव 350 रुपये बढ़कर 33,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठाव बढ़ने से चांदी भी 850 रुपये की तेजी के साथ 40,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी।

बाजार सूत्रों ने कहा कि शादी-ब्याह के मौसम की मांग के चलते आभूषण विक्रेताओं की लिवाली बढ़ने से सोने की कीमतों को बल मिला। इसके अलावा विदेशों में सोने का भाव 1,300 डॉलर प्रति औंस के ऊपर जाने से भी स्थानीय बाजार में धारणा मजबूत हुई।

गणतंत्र दिवस के मौके पर शनिवार को सर्राफा बाजार बंद रहे।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना तेजी के साथ 1,301.82 डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी तेजी के साथ 15.77 डॉलर प्रति ट्राय औंस पर बोली गई। 

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 350 - 350 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 33,650 रुपये और 33,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

आठ ग्राम वाली गिन्नी का भाव 200 रुपये की तेजी के साथ 25,700 रुपये हो गया।

चांदी तैयार का भाव 850 रुपये चढ़कर 40,900 रुपये प्रति किलोग्राम जबकि, चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 954 रुपये बढ़कर 39,990 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। 

चांदी सिक्कों की भी भारी मांग रही और इसकी कीमत 1,000 रुपये की तेजी के साथ लिवाल और बिकवाल क्रमश: 78 हजार और 79 हजार रुपये प्रति सैकड़ा पर बंद हुए।

टॅग्स :सोने का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!