लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबले रुपये के टूटने से सोने के रेट पर पड़ा ऐसा असर

By भाषा | Updated: October 12, 2018 08:28 IST

Gold & Silver Price Update 12 october in Hindi: राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश: 130-130 रुपये गिरकर 31,980 रुपये और 31,830 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। 

Open in App

कमजोर वैश्विक रुख के बावजूद त्योहारी सीजन की मांग को पूरा करने के मद्देनजर स्थानीय आभूषण कारोबारियों और खुदरा विक्रेताओं की लिवाली से बृहस्पतिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 130 रुपये चढ़कर 31,980 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

हालांकि, चांदी में सुस्ती रही और यह 200 रुपये गिरकर 39,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि आगामी त्योहारी मांग को देखते हुए सोने के भाव में तेजी रही। 

इसके अलावा, डॉलर के मुकाबले रुपये के 74.50 रुपये प्रति डॉलर के निम्नतम स्तर पर आने से आयात महंगा हो गया। जिसके चलते भी कीमती धातु को समर्थन मिला। 

वैश्विक स्तर पर, सिंगापुर में सोना 0.15 प्रतिशत गिरकर 1,193.60 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी 0.14 प्रतिशत गिरकर 14.34 डॉलर प्रति औंस रही।

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश: 130-130 रुपये गिरकर 31,980 रुपये और 31,830 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। बुधवार को सोना 200 रुपये गिरा था। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,600 रुपये प्रति इकाई पर ही टिकी रही।

वहीं, दूसरी ओर चांदी हाजिर 200 रुपये गिरकर 39,000 रुपये प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलीवरी 180 रुपये बढ़कर 38,470 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। हालांकि, चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 73,000 और 74,000 रुपये प्रति सैकड़ा के पूर्व स्तर पर रहे।

 

टॅग्स :सोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!