लाइव न्यूज़ :

तो इस वजह से 250 रुपये टूटा सोना, चांदी में भी गिरावट, जानें क्या है रेट

By भाषा | Updated: October 5, 2018 15:56 IST

Gold & Silver Price Today Updates 05 oct in HIndi: कारोबारियों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर नरमी तथा घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण निर्माताओं की मांग उतरने से सोने की स्थानीय कीमतें कम हुई हैं।

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर: नरम वैश्विक संकेतों तथा स्थानीय सर्राफा कारोबारियों की मांग कम होने से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 250 रुपये गिरकर 31,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का निर्माताओं की मांग कम होने से चांदी भी 100 रुपये गिरकर 39,250 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी।

कारोबारियों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर नरमी तथा घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण निर्माताओं की मांग उतरने से सोने की स्थानीय कीमतें कम हुई हैं। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.16 प्रतिशत गिरकर 1,199.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चांदी भी 0.03 प्रतिशत गिरकर 14.64 डॉलर प्रति औंस रही।

स्थानीय बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 250 रुपये कमजोर होकर क्रमश: 31,850 रुपये और 31,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गये। पिछले दो कारोबारी दिवस में यह 625 रुपये मजबूत हुआ था।

हालांकि आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,600 रुपये पर टिकी रही। चांदी हाजिर 100 रुपये गिरकर 39,250 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी। साप्ताहिक आपूर्ति वाली चांदी भी 100 रुपये टूटकर 38,845 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी।चांदी के सिक्के 73 हजार रुपये और 74 हजार रुपये प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

टॅग्स :सोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित