लाइव न्यूज़ :

Gold and Silver Price Today: सोने-चांदी के दाम में आज भी तेजी, जानिए दिल्ली समेत दूसरे शहरों में क्या है रेट

By विनीत कुमार | Updated: July 6, 2020 13:26 IST

Gold and Silver Rates 6th July: भारत में आज भी सोने और चांदी के दाम में वृद्धि हुई है। देश की राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट गोल्ड का रेट प्रति 10 ग्राम 47,130 रुपये है।

Open in App
ठळक मुद्देसोने और चांदी के दाम में लगातार बढोतरी, भारत में चांदी का दाम 48,510 रुपये प्रति किलोदिल्ली में 24 कैरेट सोने का दाम आज 48,330 रुपये प्रति दस ग्राम है

Gold and Silver Rates 6th July: सोने और चांदी के रेट में आज भी बढ़ोतरी है। भारत में आज 22 कैरेट सोने का दाम 47,130 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 24 कैरेट सोने का दाम 48, 330 रुपये प्रति 10 ग्राम है। सोने के दाम में पिछले कुछ दिनों में खूब तेजी आई है। पिछले 10 दिनों की बात करें तो तीन दिन को छोड़कर हर दिन सोने के दाम बढ़े हैं।

गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार यही हाल चांदी का भी है। यहां भी रेट में वृद्धि हुई है। भारत में चांदी के दाम आज प्रति किलो 48,520 रुपये हैं। इससे पहले कल ये रेट 48,510 रुपये था। यहां भी पिछले 10 दिनों में तीन दिन को छोड़ दें तो चांदी के दाम बढ़ते रहे हैं। 

बता दें कि सोने और चांदी के दाम हालांकि पूरे भारत में अलग-अलग रहते हैं। ये रेट विभिन्न राज्यों में टैक्स, मेकिंग चार्ज और एक्साइड ड्यूटी के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं। पिछले हफ्ते लगातार सोने और चांदी के दाम में वृद्धि देखने को मिली थी।

जानिए, भारत के बड़े शहरों में आज सोने के दाम

शहर22 कैरेट गोल्ड के दाम (प्रति 10 ग्राम)24 कैरेट गोल्ड के दाम (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली47,130 रुपये48,330 रुपये
मुंबई46,470 रुपये47,470 रुपये
चेन्नई46,250 रुपये50,860 रुपये
कोलकाता47,270 रुपये48,570 रुपये
बेंगलुरु45,670 रुपये49,770 रुपये
हैदराबाद46,250 रुपये50,860 रुपये
पटना46,470 रुपये47,470 रुपये
लखनऊ47,170 रुपये48,370 रुपये
चंडीगढ़46,350 रुपये48,350 रुपये
नागपुर46,470 रुपये47,470 रुपये

जानिए, भारत के बड़े शहरों में आज चांदी के दाम

शहरचांदी के दाम (प्रति किलो)
दिल्ली48,520 रुपये
मुंबई48,520 रुपये
चेन्नई48,520 रुपये
कोलकाता48,520 रुपये
बेंगलुरु48,520 रुपये
हैदराबाद48,520 रुपये
पटना48,520 रुपये
लखनऊ48,520 रुपये
चंडीगढ़48,520 रुपये
नागपुर48,520 रुपये

इस बीच आज से आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में निवेश भी कर सकते हैं। इस साल केंद्र सरकार ने चौथी बार गोल्ड बॉन्ड जारी किए हैं। इससे पहले सरकार अप्रैल, मई, जून में गोल्ड बॉन्ड जारी कर चुकी है। कोरोना संकट के बीच सोने में निवेश हाल के दिनों में बहुत अच्छा निर्णय साबित हुआ है। इस साल सोने में निवेश 20 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दे चुका है। 

टॅग्स :सोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें