लाइव न्यूज़ :

Gold and Silver rate: सोने-चांदी के दाम में गिरावट, जानिए दिल्ली समेत दूसरे शहरों में आज क्या है रेट

By विनीत कुमार | Updated: July 3, 2020 11:54 IST

Gold and Silver rate: पिछले कुछ दिनों में सोने और चांदी के रेट में वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि, गुरुवार को इसमें गिरावट दर्ज की गई। जानिए सोने और चांदी के आज के रेट क्या हैं।

Open in App
ठळक मुद्देGold and Silver rate: दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 488 रुपये गिरादिल्ली में चांदी की कीमत भी 1,168 रुपये कम हुई, दिल्ली में आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 47,150 रुपये

Gold and Silver price: पिछले कुछ दिनों में सोने और चांदी के रेट में जारी वृद्धि के बाद अब गिरावट आई है। सोने के दाम गुरुवार शाम को 48,750 रुपये प्रति दस ग्राम से घटकर 48,350 पर आ गए। वहीं, चांदी के दाम में भी गिरावट हुई है। चांदी का रेट 50,050 रुपये से 48, 600 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है। सोने और चांदी के दाम हालांकि पूरे भारत में अलग-अलग रहते हैं। ये रेट विभिन्न राज्यों में टैक्स, मेकिंग चार्ज और एक्साइड ड्यूटी के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं।

गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार नई दिल्ली में 22 कैरेट गोल्ड का रेट गिरकर 47,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चेन्नई में ये 46,540 रुपये है। मुंबई में ये रेट 46,330 रुपये है। चेन्नई में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 50,940 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार शाम सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.10 फीसद या 1.70 डॉलर की बढ़त के साथ 1,781.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, वैश्विक हाजिर भाव 2.31 डॉलर की गिरावट के साथ 1,767.78 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

वहीं, बात चांदी की करें तो वैश्विक वायदा भाव गुरुवार शाम कॉमेक्स पर 0.15 फीसद या 0.03 डॉलर की गिरावट के साथ 18.19 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 17.92 डॉलर प्रति औंस पर था।

भारत के बाजार में रुपये के मूल्य में सुधार आने के बाद गुरुवार शाम को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 488 रुपये की गिरावट के साथ 49,135 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। बुधवार को सोना 49,623 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 1,168 रुपये की हानि के साथ 50,326 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी। बुधवार को चांदी 51,494 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

टॅग्स :सोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!