लाइव न्यूज़ :

Gold and Silver Price Today: सोना 50 रुपये टूटा, चांदी में 400 रुपये की गिरावट, जानें आज का सोने-चांदी का भाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 12, 2024 19:05 IST

Gold Price: सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 50 रुपये की गिरावट के साथ 66,350 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

Open in App
ठळक मुद्देGold Price Today: आज का सोने का भाव क्या हैGold Rate: सोना हुआ सस्ता, 24 कैरट गोल्ड रेट

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 50 रुपये की गिरावट के साथ 66,350 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 66,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत 400 रुपये की मजबूती के साथ 75,900 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमत (24 कैरेट) 66,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है, जो पिछले बंद भाव से 50 रुपये कम है।’’ अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 2,177 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से तीन डॉलर की गिरावट है। चांदी मामूली तेजी के साथ 24.44 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

गांधी ने कहा, ‘‘मंगलवार को सोने की कीमत में गिरावट आई क्योंकि व्यापारियों ने महत्वपूर्ण अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आंकड़ों से पहले अपने सौदे कम किये।’’ रुपया एक संकीर्ण दायरे में रहा और मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की गिरावट के साथ 82.78 (अस्थायी) पर बंद हुआ। गांधी ने कहा कि अमेरिकी डॉलर के हाल के निचले स्तर से उबरने से भी सोने की कीमतों पर असर पड़ा।

टॅग्स :गोल्ड रेटसोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें