लाइव न्यूज़ :

आज का रेटः वैश्विक संकेतों और आभूषण विक्रेताओं की लिवाली से सोना-चांदी की चमक बरकरार

By भाषा | Updated: October 24, 2018 10:15 IST

सकारात्मक वैश्विक संकेतों, आभूषण विक्रेताओं की लिवाली से सोने में तेजी

Open in App

सकारात्मक वैश्विक रुख के बीच स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की लिवाली बढ़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 130 रुपये की तेजी के साथ 32,350 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं का उठाव बढ़ने से चांदी भी 250 रुपये की तेजी के साथ 39,750 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में मजबूती के रुख के अलावा घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की ताजा लिवाली से सोने में सुधार दर्ज हुआ। सोमवार को सोने में 50 रुपये की हानि दर्ज की गई। 

वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने से सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में सोने की मांग में तेजी के कारण वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.79 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,232.30 डॉलर प्रति औंस हो गया तथा चांदी 0.89 प्रतिशत की तेजी के साथ 14.76 डॉलर प्रति औंस हो गया। 

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 130 - 130 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 32,350 रुपये और 32,200 रुपये प्रति दस ग्राम हो गयी। हालांकि, गिन्नी के भाव 24,700 रुपये प्रति आठ ग्राम पर पूर्ववत बने रहे। 

सोने की तरह चांदी हाजिर की कीमत भी 250 रुपये की तेजी के साथ 39,750 रुपये प्रति किलोग्राम तथा चांदी साप्ताहिक डिलिवरी भाव 251 रुपये की तेजी के साथ 39,010 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। चांदी सिक्का लिवाल 75,000 रुपये तथा बिकवाल 76,000 रुपये प्रति सैकड़ा के पूर्वस्तर पर बने रहे।

टॅग्स :सोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें