लाइव न्यूज़ :

सोने और चांदी खरीदना हुआ महंगा, जानिए कितनी बढ़ी कीमत

By भाषा | Updated: September 30, 2018 11:14 IST

छिटपुट सौदों के कारण गिन्नी की कीमत सीमित दायरे में घट बढ़ के बाद सप्ताहांत में 24,500 रुपये प्रति आठ ग्राम के पूर्वस्तर पर ही बंद हुई।

Open in App

नई दिल्ली, 30 सितंबरः कमजोर वैश्विक संकेतों के बावजूद स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की लिवाली बढ़ने के कारण बीते सप्ताह दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 100 रुपये की तेजी के साथ 31,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई।

औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठाव बढ़ने से चांदी की कीमत भी 39,000 रुपये प्रति किग्रा के स्तर के पार बंद हुई। बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की सतत लिवाली के कारण मुख्यत: सोने की कीमतों में तेजी आई लेकिन विदेशों में कमजोरी के रुख ने लाभ को सीमित कर दिया।

वैश्विक बाजार, न्यूयॉर्क में सोना सप्ताहांत में मामूली गिरावट के साथ 1,192.20 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के भाव तेजी का रुख दर्शाते खुले तथा मजबूत वैश्विक रुख के अनुरूप स्थानीय आभूषण कारोबारियों की ताजा लिवाली के कारण कमश: 31,725 रुपये और 31,575 रुपये प्रति 10 ग्राम तक मजबूत हो गये।

बाद में ऊंचे स्तर पर इन कीमतों को प्रतिरोध का सामना करना पड़ा और ये कमश: 31,300 रुपये और 31,150 रुपये प्रति 10 ग्राम तक लुढ़क गईं। सप्ताह के अंत में वैश्विक बाजारों में मजबूती के संकेतों के अनुरूप इनमें तेजी लौटी और अंतत: ये क्रमश: 31,550 रुपये और 31,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुईं।

हालांकि, छिटपुट सौदों के कारण गिन्नी की कीमत सीमित दायरे में घट बढ़ के बाद सप्ताहांत में 24,500 रुपये प्रति आठ ग्राम के पूर्वस्तर पर ही बंद हुई।

सोने की तरह चांदी तैयार की कीमत भी सप्ताहांत में 950 रुपये की तेजी के साथ 39,100 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। इसी प्रकार चांदी साप्ताहिक डिलिवरी की कीमत 985 रुपये की तेजी दर्शाती 38,575 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई।

समीक्षाधीन अवधि में चांदी सिक्कों की कीमत सप्ताहांत में 1,000 रुपये की तेजी के साथ लिवाल 73,000 रुपये और बिकवाल 74,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर बंद हुई।

टॅग्स :सोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें