लाइव न्यूज़ :

सोना 200 और चांदी 500 रुपये गिरे, जानिए सोने-चांदी के भाव

By भाषा | Updated: November 24, 2018 16:03 IST

Gold and Silver price today: वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में सोना शुक्रवार को गिरकर 1,222.74 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी 14.27 डॉलर प्रति औंस रही।

Open in App

कमजोर वैश्विक रुख के बीच स्थानीय आभूषण कारोबारियों की मांग में कमी से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना शनिवार को 200 रुपये टूटकर 31,750 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया।

औद्योगिक इकाइयों की कमजोर मांग से चांदी भी 500 रुपये फिसलकर 37,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण कारोबारियों और खुदरा विक्रेताओं की सुस्त मांग से सोने पर दबाव रहा।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में सोना शुक्रवार को गिरकर 1,222.74 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी 14.27 डॉलर प्रति औंस रही।

दिल्ली में, 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश: 200-200 रुपये गिरकर 31,750 रुपये और 31,600 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। शुक्रवार को सोना 90 रुपये गिरा था। आठ ग्राम वाली गिन्नी भी 100 रुपये गिरकर 24,700 रुपये प्रति इकाई पर आ गयी।

वहीं, चांदी हाजिर 500 रुपये गिरकर 37,300 रुपये और साप्ताहिक डिलीवरी 486 रुपये गिरकर 36,100 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

हालांकि, चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 73,000 रुपये और 74,000 रुपये प्रति सैकड़ा के पूर्वस्तर पर रहा।

टॅग्स :सोने का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!