लाइव न्यूज़ :

गोदरेज प्रॉपर्टीज कनॉट प्लेस में टीडीआई के साथ बनाएगी लग्जरी आवासीय परियोजना

By भाषा | Updated: December 6, 2021 11:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह दिसंबर रियल्टी फर्म गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने नई दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में एक लग्जरी आवासीय परियोजना के निर्माण के लिए टीडीआई समूह के साथ संयुक्त उद्यम शुरू किया है।

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने सोमवार को शेयर बाजारों को इसकी सूचना दी। इसके मुताबिक करीब 1.25 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में इस परियोजना का विकास किया जाएगा।

कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहित मल्होत्रा ने कहा कि नई दिल्ली के सबसे प्रीमियम स्थानों में से एक कनॉट प्लेस में यह अल्ट्रा लग्जरी आवासीय परियोजना स्थित होगी। उन्होंने कहा, "हम दिल्ली में अपनी मौजूदगी बढ़ाना जारी रखे हुए हैं।"

दिल्ली में गोदरेज प्रॉपर्टीज की यह तीसरी परियोजना होगी। इसके पहले ओखला में वह एक परियोजना का विकास कर रही है और जल्द ही अशोक विहार इलाके में भी अपनी परियोजना शुरू करेगी।

टीडीआई इंफ्राकॉर्प के प्रबंध निदेशक कमल तनेजा ने कहा, 'गोदरेज प्रॉपर्टीज के साथ मिलकर काम करना एक गौरव की बात है और हम इस परियोजना पर काम शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, बाकी को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई