लाइव न्यूज़ :

गोदरेज प्रॉपर्टीज की बिक्री बुकिंग अप्रैल-सितंबर में बढ़कर 3,072 करोड़ रुपये हुई

By भाषा | Updated: November 6, 2021 15:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली छह नवंबर रियल एस्टेट क्षेत्र की कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज की बिक्री बुकिंग अप्रैल-सितंबर, 2021 अवधि में 18 प्रतिशत बढ़कर 3,072 करोड़ रुपये हो गई। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में आवासीय संपत्ति की उच्च मांग से कंपनी की बिक्री बुकिंग में वृद्धि हुई है।

कंपनी ने बताया कि एक साल पहले की इसी अवधि में उसकी बिक्री बुकिंग 2,605 करोड़ रुपये थी।

निवेशकों के अनुसार चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर अवधि में मात्रा के आधार पर कंपनी की बिक्री बुकिंग तीन प्रतिशत बढ़कर 43,83,959 वर्ग फुट हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 42,41,283 वर्ग फुट थी।

कंपनी के अनुसार चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही के दौरान कुल बिक्री बुकिंग में से आवासीय संपत्ति की हिस्सेदारी 3,051 करोड़ रुपये जबकि व्यावसायिक संपत्ति का योगदान 20 करोड़ रुपये रहा।

दिल्ली-एनसीआर बाजार ने 1,063 करोड़ रुपये का सबसे अधिक बिक्री बुकिंग का योगदान दिया। इसके बाद पुणे ने 607 करोड़ रुपये, मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) ने 525 करोड़ रुपये और बेंगलुरु ने 330 करोड़ रुपये का योगदान दिया।

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने हाल में बताया था कि तीस सितंबर को समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ पांच गुना बढ़कर 35.72 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 7.10 करोड़ रुपये था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित