लाइव न्यूज़ :

गोदरेज प्रॉपर्टीज को बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 191.6 करोड़ रुपये का नुकसान

By भाषा | Updated: May 3, 2021 15:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन मई रियल्टी कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज ने सोमवार कहा कि मार्च 2021 को खत्म हुई बीते वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही के दौरान उसने 191.62 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध घाटा दर्ज किया, हालांकि इस दौरान उसने बुकिंग से 2,632 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बिक्री हासिल की।

कंपनी ने इससे एक साल पहले की समान तिमाही में 102.39 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने शेयर बाजार को बताया कि पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में उसकी कुल आय घटकर 576.08 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 1,288.17 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2020-21 में उसे 189.43 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष में वह 273.94 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ में थी।

इसी तरह बीते वित्त वर्ष में उसकी कुल आय 1,333.09 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 2,914.59 करोड़ रुपये थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस