लाइव न्यूज़ :

गोदरेज प्रापर्टीज ने 2020- 21 में रिकार्ड 6,725 करोड़ रुपये की बुकिंग की, 9,345 आवास बेचे

By भाषा | Updated: May 4, 2021 17:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मई महामारी के कारण संपत्ति बाजार में मंदी होने के बावजूद रियल्टी फर्म गोदरेज प्रॉपर्टी की पिछले वित्तवर्ष के दौरान बिक्री बुकिंग 14 प्रतिशत बढ़कर अब तक के सर्वोच्च स्तर 6,725 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

एक निवेशक प्रस्तुति में, मुंबई स्थित इस कंपनी ने कहा कि उसने अपने चार प्रमुख बाजारों - दिल्ली-एनसीआर, मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र (एमएमआर), बेंगलुरु और पुणे जैसे हर स्थान पर 1,300 - 1,300 करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री बुकिंग हासिल की है।

कंपनी ने कहा, ''गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड बुकिंग मूल्य के हिसाब से भारत के सबसे बड़े डेवलपर्स में से एक है।

उसने कहा, '' वित्तवर्ष 2020- 21 में कुल बुकिंग मूल्य वर्ष दर वर्ष 14 प्रतिशत बढ़कर 6,725 करोड़ रुपये हो गया।’’

आवासीय खंड का 6,663 करोड़ रुपये का योगदान रहा, जबकि वाणिज्यिक परियोजनाओं के क्षेत्र में वित्तवर्ष के दौरान समग्र बिक्री बुकिंग में 62 करोड़ रुपये का योगदान रहा।

पूरे वित्तवर्ष 2020-21 के दौरान, गोदरेज प्रॉपर्टीज को 189.43 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है जबकि इससे पिछले वित्तवर्ष में उसने 273.94 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

वर्ष 2020-21 में हालांकि, कंपनी की कुल आय घटकर 1,333.09 करोड़ रुपये रह गई जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 2,914.59 करोड़ रुपये रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?