लाइव न्यूज़ :

गोदरेज कंज्यूमर का शुद्ध लाभ 10.7 प्रतिशत बढ़कर 458 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: November 5, 2020 20:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर रोजमर्रा के उपभोक्ता उत्पाद बनाने वाली कंपनी गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (जीसीपीएल) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 10.66 प्रतिशत बढ़ गया। यह 458.02 करोड़ रुपये रहा।

इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ 413.88 करोड़ रुपये रहा था। शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि समीक्षावधि में उसकी शुद्ध बिक्री 2,893.86 करोड़ रुपये रही। यह पिछले साल की इसी अवधि की 2,608.15 करोड़ रुपये की बिक्री से 10.95 प्रतिशत अधिक रही।

कंपनी की चेयरपर्सन और प्रबंध निदेशक निसाबा गोदरेज ने कहा कि समीक्षावधि में कंपनी ने दोहरे अंक की वृद्धि दर्ज की है।

कंपनी का कुल व्यय इस दौरान 7.66 प्रतिशत बढ़कर 2,324.55 करोड़ रुपये रहा। यह पिछले साल इसी अवधि में 2,159.14 करोड़ रुपये था।

कंपनी का भारतीय बाजार में आय 10.38 प्रतिशत बढ़कर 1,679.19 करोड़ रुपये रही। इससे पिछले साल इसी अवधि में 1,521.28 करोड़ रुपये थी।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत