लाइव न्यूज़ :

गोवा के पेट्रोल, डीजल वितरकों को उत्पाद शुल्क, वैट में कमी से छह करोड़ रुपये का नुकसान

By भाषा | Updated: November 5, 2021 23:16 IST

Open in App

पणजी, पांच नवंबर केंद्र और गोवा सरकार द्वारा दीवाली की पूर्व संध्या पर पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क और मूल्यवर्धित कर (वैट) में अचानक कटौती से राज्य में दोनों ईंधनों के वितरकों को करीब छह करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। पेट्रोल पंप डीलरों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ऑल गोवा पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष परेश जोशी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि राज्य के सभी 130 वितरकों को करीब छह करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम कंपनियों ने वितरकों से दिवाली की पूर्व संध्या पर अपने टैंकों को भरा रखने के लिए कहा था क्योंकि अगले दो दिनों तक फिलिंग टर्मिनल बंद रहते।

जोशी ने कहा, “जब वितरकों ने अपना भंडार अधिकतम सीमा कर लिया, तब केंद्र द्वारा और बाद में राज्य सरकार द्वारा कीमतों में कमी की अचानक घोषणा की गयी। इससे उन वितरकों को भारी नुकसान हुआ, जिन्होंने पुरानी दरों पर ईंधन खरीदा था।"

तीन नवंबर को केंद्र द्वारा उत्पाद शुल्क में कटौती और फिर गोवा सरकार द्वारा वैट में कटौती के बाद पेट्रोल की कीमत में कुल 12 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 17 रुपये प्रति लीटर की कमी आयी।

जोशी ने कहा कि ज्यादातर वितरकों को उनके भंडारण क्षमता के हिसाब से 10 से 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई करने में उन्हें एक या डेढ़ महीना लगेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित