लाइव न्यूज़ :

गोएयर ने कोविड-19 वैक्सीन की आपूर्ति शुरू की, पुणे से चेन्नई के लिए सात लाख खुराकों के साथ उड़ान

By भाषा | Updated: January 12, 2021 14:09 IST

Open in App

मुंबई, 12 जनवरी विमानन कंपनी गोएयर के विमान ने मंगलवार को कोरोना वायरस वैक्सीन की सात लाख खुराक पहुंचाने के लिए पुणे से चेन्नई के लिए एक उड़ान संचालित की।

गोएयर के अनुसार उड़ान ने मंगलवार सुबह चेन्नई से पुणे के लिए वैक्सीन की 70,800 शीशियों (7,08,000 खुराक) को लेकर उड़ान भरी।

गोएयर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कौशिक खोना ने एक बयान में कहा, ‘‘गोएयर को जीवन रक्षक कोविड-19 टीकों के परिवहन की जिम्मेदारी मिलने से हम अभिभूत हैं। हम आभारी हैं कि हमें वैक्सीन अभियान में योगदान करने का अवसर मिला।’’

गोएयर ने कहा कि कंपनी देश के सभी संभावित हिस्सों तक वैक्सीन पहुंचाने के लिए हर संभव कदम उठा रही है।

पुणे से कोविड-19 की वैक्सीन देश के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचाने के तहत पहले दिन स्पाइसजेट की एक उड़ान मंगलवार सुबह 10 बजे दिल्ली पहुंची।

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि चार विमानन कंपनियां मंगलवार को पुणे से देश के 13 शहरों तक कोविड-19 वैक्सीन पहुंचाने के लिए नौ उड़ानें संचालित करेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा