लाइव न्यूज़ :

गोएयर ने श्रीनगर से दिल्ली की रात्रि उड़ान सेवा शुरू की

By भाषा | Updated: March 20, 2021 19:11 IST

Open in App

मुंबई, 20 मार्च किफायती सेवाएं देने वाली एयरलाइन गोएयर ने श्रीनगर से दिल्ली के लिए दैनिक रात्रि उड़ान सेवा शुरू की है। ऐसा करने वाली गोएयर पहली एयरलाइन है। एयरलाइन ने शनिवार को बयान में कहा कि यह उड़ान सेवा शुक्रवार को शुरू हुई।

बयान में कहा गया है कि गोएयर श्रीनगर से अनुसूचित उड़ान का परिचालन करेगी। यह उड़ान प्रतिदिन रात 8:30 बजे रवाना होगी।

गोएयर श्रीनगर से और श्रीनगर के लिए सुबह की उड़ानें शुरू करने वाली भी पहली एयरलाइन है। बयान में कहा गया है कि श्रीनगर से पहली रात्रि उड़ान एक नए दौर की शुरुआत है। गोएयर भारत में कई हवाईअड्डों से श्रीनगर, जम्मू और लेह के लिए संपर्क उपलब्ध करा रही है।

गोएयर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कौशिक खोना ने कहा, ‘‘एयरलाइन श्रीनगर से और श्रीनगर के लिए दैनिक उड़ानों का विस्तार कर संघ शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के नेटवर्क को मजबूत करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम