लाइव न्यूज़ :

गो फैशन का शेयर कारोबार के पहले दिन 81 प्रतिशत उछला

By भाषा | Updated: November 30, 2021 22:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवंबर गो फैशन का शेयर मंगलवार को अपने निर्गम मूल्य 690 रुपये के मुकाबले 81 प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ बंद हुआ।

बीएसई में कंपनी का शेयर निर्गम मूल्य पर 90.72 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,316 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में यह 94.34 प्रतिशत के लाभ के साथ 1,341 रुपये पर पहुंच गया। अंत में यह 81.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,252.60 रुपये प्रति इक्विटी पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी का शेयर 89.85 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,310 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में यह 81.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,250.30 रुपये प्रति इक्विटी पर बंद हुआ।

महिलाओं के परिधान ब्रांड गो कलर्स का स्वामित्व रखने वाली कंपनी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले सप्ताह 135.46 गुना का अभिदान मिला था। कंपनी के 1,013.6 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 655 से 690 रुपये प्रति शेयर था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम