लाइव न्यूज़ :

गो एयर ने यूएई के लिये उड़ान सेवाएं बढ़ाने की घोषणा की

By भाषा | Updated: December 31, 2020 23:23 IST

Open in App

मुंबई, 31 दिसंबर किफायती उड़ान सेवा देने वाली गो एयर ने बृहस्पतिवार को मुंबई, दिल्ली, कोच्चि और कन्नूर से शारजाह के लिये नई उड़ानों की शुरुआत कर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के लिये सेवाओं के विस्तार की घोषणा की।

ये उड़ानें शुक्रवार से शुरू होंगी।

कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर 23 मार्च से वाणिज्यिक उड़ानें निलंबित होने के कारण फिलहाल संयुक्त अरब अमीरात के लिये उड़ानों का परिचालन एयर बबल समझौते के तहत हो रहा है।

कंपनी की विज्ञप्ति के अनुसार गो एयर मुंबई, दिल्ली, कोच्च और कन्नूर से शारजाह के लिये और शारजाह से इन शहरों के लिये एयर बबल समझौते के तहत एक जनवरी से सीधी उड़ान सेवा शुरू कर रही है।

वंदे भारत मिशन के तहत मई से विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ानों तथा चुनिंदा देशों के साथ एयर बबल समझौते के तहत उड़ानों का परिचालन जुलाई से हो रहा है।

भारत का फिलहाल 22 से अधिक देशों के साथ इस प्रकार का समझौता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार