लाइव न्यूज़ :

वैश्विक आईटी खर्च 2020 में 3,900 अरब डॉलर पर पहुंचने का अनुमान: गार्टनर

By भाषा | Updated: January 16, 2020 15:13 IST

Open in App

सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) पर वैश्विक खर्च 2020 में इससे पिछले साल की तुलना में 3.4 प्रतिशत बढ़कर 3,900 अरब डॉलर पर पहुंच सकता है। शोध एवं परामर्श देने वाली वैश्विक कंपनी गार्टनर ने यह अनुमान व्यक्त किया है। गार्टनर के अनुसार, 2021 में वैश्विक कंपनियों का आईटी खर्च बढ़कर चार हजार अरब डॉलर के पार जा सकता है।

गार्टनर के उपाध्यक्ष (शोध) जॉन-डेविड लवलॉक ने बयान में कहा, ‘‘राजनीतिक अनिश्चितताओं ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को मंदी की ओर धकेला, हालांकि 2019 में मंदी नहीं आयी और 2020 या इसके बाद भी मंदी की आशंका नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वैश्विक स्तर पर अनिश्चितताएं दूर होने की वजह से अब आईटी कंपनियों का निवेश बढ़ने लगा है, लेकिन खर्च के तरीके में लगातार बदलाव हो रहा है।’’

लवलॉक ने कहा कि इस साल सॉफ्टवेयर में सर्वाधिक तेजी रहेगी और सॉफ्टवेयर पर खर्च की वृद्धि दर 10.5 प्रतिशत पर पहुंच सकती है। गार्टनर ने कहा कि क्लाउड संबंधी सेवाओं पर कंपनियों का आईटी खर्च पारंपरिक आईटी खर्च की तुलना में तेजी से बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि डॉलर के मजबूत होने से इससे प्रभावित होने वाले देशों में उपकरणों तथा डेटा सेंटर के उपकरणों पर आईटी खर्च प्रभावित हो सकता है। लवलॉक ने कहा, ‘‘उदाहरण के लिये, डॉलर के मजबूत होने से जापान में मोबाइल फोन की औसत स्थानीय कीमतें बढ़ेंगी, इससे जापान में मोबाइल फोन पर होने वाला आईटी खर्च इस साल कम हो सकता है।

ब्रिटेन में पर्सनल कंप्यूटर, प्रिंटर, सर्वर और बाह्य स्टोरेज डिवाइसों पर खर्च में इस साल तीन प्रतिशत तक की गिरावट आ सकती है।’’

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत