लाइव न्यूज़ :

ग्लोबल हेल्थ ने सेबी के पास आईपीओ के लिए दस्तावेज दाखिल किए

By भाषा | Updated: September 30, 2021 14:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 सितंबर मेदांता ब्रांड के तहत अस्पतालों का संचालन और प्रबंधन करने वाली ग्लोबल हेल्थ लिमिटेड ने प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से वित्त जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी के पास प्रारंभिक दस्तावेज दाखिल किए हैं।

रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) के मसौदे के अनुसार, आईपीओ में 500 करोड़ रुपये के नये इक्विटी शेयरों की पेशकश और 4.84 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव (ओएफएस) शामिल है।

ओएफएस के एक हिस्से के रूप में, निजी इक्विटी कंपनी कार्लाइल ग्रुप की सहयोगी कंपनी अनंत इंवेस्टमेंट्स 4.33 करोड़ इक्विटी शेयर बेचगी और ग्लोबल हेल्थ के सह-संस्थापक सुनील सचदेवा (सुमन सचदेवा के साथ मिलकर) 51 लाख इक्विटी शेयर बेचेंगे।

इस समय ग्लोबल हेल्थ में अनंत इन्वेस्टमेंट्स की 25.67 प्रतिशत और सचदेवा की 13.43 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

नये निर्गम से होने वाली आय का इस्तेमाल कंपनी के ऋण का भुगतान और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों को पूरा करने के लिए किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?