लाइव न्यूज़ :

अप्रैल-जून तिमाही में सोने की वैश्विक मांग आठ प्रतिशत बढ़ी, भारत में इस कारण हुई ज्यादा खरीदारी

By भाषा | Updated: August 1, 2019 13:00 IST

आलोच्य अवधि के दौरान केंद्रीय बैंकों की मांग 67 प्रतिशत बढ़कर 224.40 टन पर पहुंच गयी। इस दौरान पोलैंड सोने का सबसे बड़ा खरीदार रहा।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय बैंकों की खरीद तथा स्वर्ण आधारित ईटीएफ में निवेश बढ़ने से अप्रैल-जून तिमाही में सोने की वैश्विक मांग आठ प्रतिशत बढ़कर 1,123 टन पर पहुंच गयी।विश्व स्वर्ण परिषद की दूसरी तिमाही की गोल्ड डिमांड ट्रेंड्स रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल की समान तिमाही में सोने की वैश्विक मांग 1,038.80 टन रही थी।

केंद्रीय बैंकों की खरीद तथा स्वर्ण आधारित ईटीएफ में निवेश बढ़ने से अप्रैल-जून तिमाही में सोने की वैश्विक मांग आठ प्रतिशत बढ़कर 1,123 टन पर पहुंच गयी। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी। विश्व स्वर्ण परिषद की दूसरी तिमाही की गोल्ड डिमांड ट्रेंड्स रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल की समान तिमाही में सोने की वैश्विक मांग 1,038.80 टन रही थी।रिपोर्ट के अनुसार, आलोच्य अवधि के दौरान केंद्रीय बैंकों की मांग 67 प्रतिशत बढ़कर 224.40 टन पर पहुंच गयी। इस दौरान पोलैंड सोने का सबसे बड़ा खरीदार रहा। उसने आलोच्य तिमाही के दौरान अपने भंडार में 100 टन सोने की वृद्धि की और सोना खरीदने के मामले में रूस को दूसरे स्थान पर खिसका दिया। इसी तरह कुल निवेश मांग में एक प्रतिशत की तेजी देखी गयी।इस दौरान स्वर्ण आधारित ईटीएफ 67.20 टन बढ़कर छह साल के उच्चतम स्तर 2,548 टन पर पहुंच गया। ईंट और सिक्कों की मांग में 12 प्रतिशत की कमी देखी गयी। स्वर्ण आभूषणों की मांग दो प्रतिशत बढ़कर 531.70 टन पर पहुंच गयी।इसका मुख्य कारण वैवाहिक एवं त्योहारी मौसम के चलते भारतीय बाजार में मांग में तेजी आना रहा। समीक्षाधीन तिमाही के दौरान सोने की आपूर्ति छह प्रतिशत बढ़कर 1,186.70 टन पर पहुंच गयी।

टॅग्स :सोने का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?