लाइव न्यूज़ :

ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज के आईपीओ को पहले दिन 2.78 गुना अभिदान

By भाषा | Updated: July 27, 2021 20:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जुलाई ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को निर्गम के पहले दिन 2.78 गुना अभिदान मिला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, 1,50,18,279 शेयरों की पेशकश पर पहले दिन 4,17,79,260 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 86 प्रतिशत अभिदान मिला, जबकि खुदरा निवेशक खंड को 5.17 गुना अभिदान मिला।

आईपीओ के तहत 1,060 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए हैं जबकि प्रवर्तकों के 63 लाख इक्विटी शेयरों को बिक्री पेशकश (ओएफएस) के तहत बेचा जा रहा है।

आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 695-720 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज ने सोमवार को एंकर निवेशकों से 454 करोड़ रुपये जुटाए थे।

मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर आईपीओ से 1,513.6 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद है। कंपनी के शेयरों को बीएसई तथा एनएसई में सूचीबद्ध किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?