लाइव न्यूज़ :

वैश्विक स्तर पर एक हजार लोगों को नौकरियां देगी नगारो, ज्यादातर भारत में

By भाषा | Updated: December 7, 2020 20:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर डिजिटल इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी समाधान पेश करने वाली कंपनी नगारो ने सोमवार को कहा कि वह अगले कुछ महीनों में वैश्विक स्तर पर लगभग एक हजार लोगों की भर्ती कर रही है। इनमें से ज्यादातर भर्तियां भारत में होंगी।

नगारो के पास वैश्विक स्तर पर करीब 8,500 कर्मचारी हैं। इनमें से छह हजार से अधिक कर्मचारी भारत में ही हैं। कंपनी भारत में गुरुग्राम, जयपुर, बेंगलुरू, पुणे और हैदराबाद में उपस्थिति रखती है।

कंपनी के सह-संस्थापक मानस फुलोरिया ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘वैश्विक स्तर पर हमारे पास लगभग एक हजार रिक्तियां हैं। इनमें से ज्यादातर भारत में हैं। हम 15 फीसदी की दर से (विश्व स्तर पर) आगे बढ़ रहे हैं और हम उम्मीद करते हैं कि यह रफ्तार 2021 में भी जारी रहेगी। भारत की टीम इस वृद्धि में अहम योगदान देगी।’’

उल्लेखनीय है कि 2019 में कंपनी का राजस्व 40 करोड़ यूरो रहा था। इसमें यूरोप का 57 प्रतिशत, अमेरिका का 33 प्रतिशत और शेष दुनिया (भारत सहित) का 10 प्रतिशत योगदान था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें