लाइव न्यूज़ :

जब्त मादक पदार्थों को नष्ट करने का अच्छी तरह प्रचार-प्रसार करेंः सीतारमण

By भाषा | Updated: November 25, 2021 19:07 IST

Open in App

मुंबई, 25 नवंबर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को सीमाशुल्क अधिकारियों से कहा कि वे बंदरगाह पर पकड़े जाने वाले मादक पदार्थों को नष्ट किए जाने का अच्छी तरह प्रचार-प्रसार करें।

मुंबई स्थित जवाहरलाल नेहरु पोर्ट ट्रस्ट (जेएनपीटी) के एक दिवसीय दौरे पर आईं सीतारमण ने यहां तैनात सीमा-शुल्क अधिकारियों से जब्त मादक पदार्थों के मामले में सख्ती बरतने को कहा।

इस दौरे को लेकर जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, वित्त मंत्री ने कहा कि बंदरगाह पर पकड़े जाने वाले मादक पदार्थों को नष्ट किए जाने का समुचित प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए।

उनका यह बयान मूंदड़ा बंदरगाह पर कुछ हफ्तों पहले बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किए जाने के संदर्भ में खासा अहम है।

इस दौरान सीतारमण ने सीमा-शुल्क अधिकारियों से जेएनपीटी पर आने वाले माल की त्वरित निकासी सुनिश्चित करने को भी कहा। उन्होंने खतरनाक पदार्थों के निपटान में भी तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि जरूरी कानूनी प्रक्रिया को तीन महीनों के भीतर पूरा कर लिया जाए।

बंदरगाह के अपने दौरे के दौरान वित्त मंत्री ने वहां तैनात वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक की। उन्होंने गेटवे ऑफ इंडिया से बंदरगाह तक फेरी की सवारी भी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें