लाइव न्यूज़ :

भारत में रेमडेसिविर की उपलब्धता बढ़ाएगी जीलीड

By भाषा | Updated: April 27, 2021 21:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली/ कैलीफोर्निया , 27 अप्रैल दवा कंपी जीलीड साइसेंज ने कहा है कि वह वह कोविड-19 संक्रमित रोगियों के उपचार में काम आने वाली औषधि रेमडेसिविर की उपलब्धता बढ़ाने के लिए कई कदम उठा रही है।

कंपनी ने भारत सरकार को कम से कम 4.5 लाख शीशी ‘वेकलरी’ (रेमडेसिविर) दान करने की भी घोषणा की है। भारत में महामारी का प्रकोप तेज होने को देखते हुए कंपनी ने ये घोषणाएं की हैं।

जीलीड साइंसेज ने एक बयान में कहा कि भारत में महामारी में तेजी को देखते हुए वह अपनी औषधि के विनिर्माण का लाइसेंस रखने वाले स्वैच्छिक भागीदारों को तकनीकी सहायता, नई स्थानीय इकाई खोलने के के लिए सहयोग सक्रिय औषधीय रसायन (एपीआई) का अनुदान दे रही है।

इसके अलावा कंपनी ने भारत को कम से कम 4,50,000 लाख शीशी वेकलरी (रेमडेसिविर) दान करेगी। भारत के औषधि नियंत्रक ने इस दवा को कोवल आपात परिस्थिति में कोविड-19 के पुष्ट लक्षण वाले गंभीर रोगी को दिए जाने की मंजूरी दी है।

इस औषधि के लिये जीलीड साइंसेज का स्वैच्छिक लाइसेंसिंग कार्यक्रम पिछले साल मई में शुरू किया था। इसके तहत नौ विनिर्माताओं को रेमडेसिविर का उत्पादन करने का लाइसेंस दिया गया था। इसमें से सात भारत में हैं। इसके जरिए 127 देशों में इस दवा की आपूर्ति का लक्ष्य है।

भारत में सिप्ला, डा रेड्डीज लैब, हेटरो लैब, जुबिलैंट लाइफसाइंसेज, माइलान, सिंजेनी और जाइडस कैडिला हेल्थ केयर को यह लाइसेंस दिया गया है। भारत में कोविड-19 संक्रमण रोजना 3.23 लाख से ऊपर पहुंच चुका है। देश में इस महामारी से करीब 1.98 लाख लोगों की मौत हो गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें