लाइव न्यूज़ :

घाना सरकार एयरटेलटीगो में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी

By भाषा | Updated: April 16, 2021 22:26 IST

Open in App

नयी दिल्न्ली, 16 अप्रैल घाना सरकार, भारती एयरटेल और मिलीकाम इंटरनेशनल सेल्यूलर एस.ए. ने शुक्रवार को एक पक्के समझौते की घोषणा की जिसके तहत एयरटेलटीगो का घाना सरकार को हस्तांतरण किया जायेगा।

एयरटेल ने नियामकीय सूचना में यह जानकारी दी है। उसने कहा है कि घाना की सरकार इस समझौते के तहत एयरटेलटीगो संयुक्त उद्यम की मालिक होगी। इस घोषणा के तहत एयरटेल- मिलीकॉम मोबाइल परिचालन को घाना सरकार को हस्तांतरित करने के समझौते पर अमल किया गया है।

इस समझौते के तहत घाना सरकार एयरटेलटीगो की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद लेगी। इसमें कंपनी के सभी ग्राहक, संपत्ति और देनदारियां घाना सरकार के पास चाली जायेंगी।

नियामकीय सूचना में कहा गया है, ‘‘समझौते के मुताबिक इस सौदे के बाद घाना सरकार एयरटेलटीगो का अधिग्रहण कर लेगी और यह एक सरकारी उपक्रम बन जायेगी।’’

घाना की सरकार इस संयुक्त उद्यम कंपनी की हलत सुधारेगी और इसमें उपयुक्त निवेश करने के साथ साथ कंपनी के ग्राहकों, कर्मचारियों और संबंधित सभी पक्षों के हितों की रक्षा करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित