लाइव न्यूज़ :

जियोजित फाइनेंसियल का चौथी तिमाही मुनाफा करीब दुगुना होकर 37 करोड़ रुपये रहा

By भाषा | Updated: May 16, 2021 18:49 IST

Open in App

कोच्चि, 16 मई प्रमुख ब्रोकरेज कंपनी जियोजित फाइनेंसियल सविर्सिज को मार्च में समाप्त चौथी तिमाही के दौरान 36.8 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। इससे पिछले साल इसी अवधि के मुकाबले उसका मुनाफा करीब दुगुना हुआ है।

कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी देते हुये कहा कि इससे पिछले साल इसी अवधि में उसका शुद्ध लाभ 18.8 करोड़ रुपये रहा था। कोच्चि स्थित कंपनी के निदेशक मंडल ने अहमदाबाद स्थित अंतरराष्ट्रीय वित्तीय केन्द्र में एक वैकल्पिक निवेश कोष (एआईएफ) के साथ प्रवेश करने का भी फैसला किया है।

जियोजित समूह के कार्यकारी निदेशक सतीश मेनन ने कहा अपनी मौजूदगी को और मजबूत बनाने और ग्राहकों को की जाने वाली पेशकश में विविधता लाने के लिये निदेशक मंडल ने गिफ्टी सिटी में एक इकाई का गठन करने और वैकल्पिक निवेश कोष प्रबंधक के तौर पर संपत्ति प्रबंधन कंपनी का लाइसेंस पाने का फैसला किया है।

वित्त वर्ष 2020- 21 के दौरान कोच्चि मुख्यालय वाली इस कंपनी का शुद्ध मुनाफा 163 प्रतिशत बढ़कर 123 करोड़ रुपये हो गया। इसके साथ ही कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिये 350 प्रतिशत यानी 3.50 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से वार्षिक लाभांश देने की घोषणा की है।

कंपनी की जनवरी से मार्च 2021 की चौथी तिमाही में एकीकृत आय 48 प्रतिशत बढ़कर 122.56 करोड़ रुपये, जबकि पूरे साल का राजस्व 39 प्रतिशत बढ़कर 426.81 करोड़ रुपये हो गया। इससे पिछले साल इसी तिमाही में उसका राजस्व क्रमश: 82.68 करोड़ रुपये और 306.37 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष के दौरान कंपनी ने 66,000 नये ग्राहक अपने साथ जोड़े हैं। अब उसके पास कुल मिलाकर 11,10,000 ग्राहक उससे जुड़े हैं। मार्च 2021 की समाप्ति पर कंपनी के पास और उसके प्रबंधनाधीन कुल 51,000 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख