लाइव न्यूज़ :

जेनेसिस देश के 100 प्रमुख शहरों का 3डी मानचित्र तैयार करेगी

By भाषा | Updated: December 1, 2021 21:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर प्रौद्योगिकी कंपनी जेनेसिस ने देश के 100 शीर्ष शहरों का 3डी मानचित्र बनाने की योजना बनायी है। यह कंपनी के अखिल भारतीय स्तर पर मानचित्र बनाने के कार्यक्रम का हिस्सा है जिसे वह लाइसेंस के आधार पर उपयोगकर्ताओं और उद्यमों के साथ साझा करेगी।

हालांकि, कंपनी ने इस कार्यक्रम को पूरा करने की समयसीमा नहीं बतायी।

जेनेसिस के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक साजिद मलिक ने कहा कि कंपनी के पास 100 शहरों के मानचित्र का काम 18 महीनों के भीतर पूरा करने की क्षमता है।

मलिक ने कहा, ‘‘हमने अपनी 3डी मैपिंग तकनीक विकसित करने में अब तक 200 करोड़ रुपये का निवेश किया है। ये मानचित्र अगले वित्त वर्ष में देश के लोगों के लिए उपलब्ध होंगे। हम इसे एक ‘फ्रीमियम मॉडल’ पर उपलब्ध करा सकते हैं। यानी कुछ चीजों के लिये भुगतान करना होगा जबकि कुछ चीजें मुफ्त होंगी।’’

कंपनी के मानचित्र मंच ‘डिजिटल ट्विन’ को नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अमिताभ कांत ने जारी किया।

उन्होंने कहा, ‘‘इस जेनेसिस डिजिटल ट्विन सामग्री कार्यक्रम के साथ, अत्यधिक सटीक डिजिटल 3डी मानचित्र पहली बार उपलब्ध होंगे जो यथास्थिति के आधार पर वास्तविकता को चित्रित करेंगे। इस कार्यक्रम से बड़ी संख्या में स्टार्ट-अप, निजी उद्यमों को लाभ होगा।’’

कांत ने कहा कि 3डी मानचित्र वास्तविकता को सामने लाएगा और विकास के नए क्षेत्रों को उजागर करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?