लाइव न्यूज़ :

स्वास्थ्य बीमा मांग बढ़ने से 2020-21 में साधारण बीमा कंपनियों ने दर्ज की 5.2 प्रतिशत की वृद्धि

By भाषा | Updated: April 12, 2021 23:37 IST

Open in App

मुंबई, 12 अप्रैल महामारी की वजह से स्वास्थ्य बीमा के प्रति जागरूकता बढ़ने और साथ ही आग लगने जैसी घटनाओं से संरक्षण को बीमा कवर की मांग बढ़ने से बीते वित्त वर्ष 2020-21 में साधारण बीमा उद्योग ने 5.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की और उनका प्रीमियम संग्रह 1,98,734.7 करोड़ रुपये रहा।

हालांकि, यह इससे पिछले वित्त वर्ष 2019-20 में दर्ज 11.5 प्रतिशत की वृद्धि से कम है।

केयर रेटिंग्स के सोमवार को जारी विश्लेषण के अनुसार महामारी की वजह से 2020-21 में साधारण बीमा क्षेत्र सकारात्मक वृद्धि दर्ज कर सका। मार्च में साधारण बीमा क्षेत्र की वृद्धि दर 23.4 प्रतिशत रही, जो मार्च, 2020 में 11.5 प्रतिशत रही थी।

उद्योग के अंदर साधारण बीमा क्षेत्र की वृद्धि 3.4 प्रतिशत रही और इसका प्रीमियम संग्रह 1,69,840 करोड़ रुपये रहा। एकल आधार पर निजी बीमा कंपनियों की वृद्धि 11.1 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 15,720 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। विशेषीकृत सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों ने 26.2 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 13,176.4 करोड़ रुपये का प्रीमियम जुटाया। इस तरह मार्च के अंत तक उद्योग का कुल प्रीमियम 1,98,734.7 करोड़ रुपये रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार